March 20, 2015

दिल

तेरी यादों ने तड़पाया बहुत है,
इस दिल को हम ने बहलाया बहुत है|

जब भी यह शाम ढली,
हम ने ख़ुद को समझाया बहुत है|

तेरी याद को हम ने दूर किया बहुत है,
मगर दिल ने हम को किया मज़बूर बहुत है|

काश तुम्हारी आँखों से छलकते ना वो मोती,
हमारे दिल ने हम को छला बहुत है|

हर बार हुई ईक दस्तक,
हर बार हम ने खुद को ही धोखा दिया बहुत है|

No comments:

Post a Comment